संत श्री अच्युतानंद दास एक ऐसा नाम जिन्हें लोग उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों के लिए जानते हैं उनकी भविष्यवाणियों को पढ़कर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने भविष्य को आज से कई साल पहले ही देख लिया था मैं भूत भविष्य एवं वर्तमान में होने वाली घटनाओं को एक साथ देख सकते थे और अपनी इसी शक्ति और ज्ञान के बल पर उन्होंने पुस्तक लिखी जिसका नाम भविष्य मालिका है भविष्य मालिक का पुस्तक के कई अलग-अलग भाग है जिसमें की गई भविष्यवाणीया सो प्रतिशत सत्य हुई है और आगे भी सत्य होना निश्चित है.
उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में हमें बताएं है कि कल्कि अवतार कब होगा दुनिया के अंत के पहले क्या स्थिति होगी दुनिया का अंत कैसा होगा भारत का अंतिम राजा कैसा होगा चीन की स्थिति क्या होगी. अमेरिका और रूस की स्थिति क्या होगी भारत की क्या स्थिति होगी तीसरा विश्व युद्ध कैसे लड़ा जाएगा और इसके बाद कैसे पुनः संसार का भी निर्माण इन सभी बातों पर उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की है लेकिन विडंबना देखिए कि हम लोग नास्त्रेदमस बाबा बेंगा आदि विदेशी लोगों की भविष्यवाणियों को सुनते हैं लेकिन अपने ही देश के महान संतों की भविष्यवाणीयों के बारे में हमें कुछ नहीं पता.
महान संत अच्युतानंद महाराज द्वारा लिखित पुस्तक भविष्य मालिका की भविष्यवाणियों की चर्चा करेंगे यह आर्टिकल बहुत ही स्टडी करने के बाद लिखा गया है, दोस्तों इस पुस्तक की कोई भी कॉपी हिंदी या अंग्रेजी में उपलब्ध नहीं है उड़िया भाषा में है जिसे हम हिंदी में ट्रांसलेट करके आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं.
पुरुष होंगे स्त्रियों के अधीन-
भगवान नारायण ने स्वयं नारद को बताया है कि कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब सभी पुरुष स्त्रियों के अधीन होकर जीवन व्यतीत करेंगे। हर घर में पत्नी ही पति पर राज करेगी। पतियों को डाट-डपट सुनना पड़ेगी,पुरुषों की हालत नौकरों के समान हो जाएगी।
गंगा भी लौट जाएगी वैकुंठ धाम!
कलियुग के पांच हजार साल बाद गंगा नदी सूख जाएगी और पुन: वैकुण्ठ धाम लौट जाएगी। जब कलियुग के दस हजार वर्ष हो जाएंगे तब सभी देवी-देवता पृथ्वी छोड़कर अपने धाम लौट जाएंगे। इंसान पूजन-कर्म,व्रत-उपवास और सभी धार्मिक काम करना बंद कर देंगे।
अन्न और फल नहीं मिलेंगे-
एक समय ऐसा आएगा,जब जमीन से अन्न उपजना बंद हो जाएगा। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे। धीरे-धीरे ये सारी चीजें विलुप्त हो जाएंगी। गाय दूध देना बंद कर देगी।
समाज हिसंक हो जाएगा-
कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा। जो लोग बलवान होंगे उनका ही राज चलेगा। मानवता नष्ट हो जाएगी। रिश्ते खत्म हो जाएंगे। एक भाई दूसरे भाई का ही शत्रु हो जाएगा।
लोग देखने-सुनने और पढऩे लगेंगे - अनैतिक चीजें
कलियुग में लोग शास्त्रों से विमुख हो जाएंगे। अनैतिक साहित्य ही लोगों की पसंद हो जाएगा। बुरी बातें और बुरे शब्दों का ही व्यवहार किया जाएगा।
कलयुग में ऐसा समय आएगा जब स्त्री और पुरुष, दोनों ही अधर्मी हो जाएंगी। स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे। स्त्री और पुरुषों से संबंधित सभी वैदिक नियम विलुप्त हो जाएंगे।
चोर और अपराधियों की संख्या बहुत-अधिक हो जाएगी
कलयुग में चोर और अपराधियों की संख्या इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि आम इंसान ठीक से जीवन जी नहीं पाएगा। लोग एक- दूसरे के प्रति हिंसक हो जाएंगे और सभी के मन में पाप प्रवेश कर जाएगा।
कल्कि अवतार करेगा - अधर्मियों का विनाश !
कलियुग के अंतिम काल में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा। यह अवतार विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर जन्म लेगा। भगवान कल्कि सभी अधर्मियों का नाश करेंगे। भगवान कल्कि केवल तीन दिनों में पृथ्वी से समस्त अधर्मियों का नाश कर देंगे और बहुत सालों तक विश्व पर शासन कर धर्म की स्थापना करेंगे।
युग के अंत में ऐसे आएगा प्रलय-
कलयुग में अंतिम समय में बहुत मोटी धारा से लगातार वर्षा होगी,जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो जाएगा। समस्त पृथ्वी पर जल हो जाएगा और प्राणियों का अंत हो जाएगा। इसके बाद 1,70,000 वर्षों का संधिकाल (एक युग के अंत और दूसरे युग के प्रारंभ के बीच के समय को संधिकाल कहते हैं)। संधिकाल के अंतिम चरण में एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे और उनके तेज से पृथ्वी सूख जाएगी और पुनः सत्ययुग का प्रारंभ होगा।
मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को संत श्री अच्युतानंद दास भविष्य मालिकाके विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है.
इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे. यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं.
यदि आपको यह post संत श्री अच्युतानंद दास भविष्य मालिका हिंदी में पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये.
Computer Expert, Graphic Designer with 20+ years of experience in Graphic Designing/ UI & UX Expert / Web & Mobile (All platforms Designs)
I have designed many creative graphics with Strong Concept / Brand Building for Web, Mobile and Print.
0 Comments