What if The Earth Stopped Spinning? पृथ्वी कुछ देर तक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? धरती पर कुछ ऐसा होगा नजारा


Earth: पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से घूमती रहती है. ऐसे में अगर यह घूमना बंद कर दे तो पृथ्वी पर कितना भयावह मंज़र देखने को मिलेगा, इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

Earth Rotation: यह तो सभी जानते हैं कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर चक्कर लगाती है. यह एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को 1 साल का समय लगता है. इससे पृथ्वी के मौसम में बदलाव आता है. इसके अलावा पृथ्वी अपने अक्ष पर भी घूमती (Earth Rotation) है, इस गति से पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं. अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग 24 घंटे का समय लगता है. सोचिए अगर पृथ्वी कुछ सेकेंड (Earth Stop Rotation) के लिए ऐसा करना बंद कर दे तो क्या होगा? क्या पृथ्वी पर इसका कुछ असर पड़ेगा या फिर जैसे नॉर्मल चल रहा है वैसे ही चलता रहेगा? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज इस आर्टिकल को पढ़कर शायद आप चौंक सकते हैं. आइए जानते हैं पृथ्वी अगर घूमना बंद कर दे तो क्या-क्या होगा...

यह भी पढ़ें : क्या हम जीवित रहेंगे? पृथ्वी के आंतरिक कोर ने घूमना बंद कर दिया है!

आज कुछ रिसर्च के आधार पर हम आपको यह बताने की कोशिश करते हैं कि अगर पृथ्वी कुछ समय के लिए घूमना बंद कर दे तो क्या होगा. पहली बात तो अगर ऐसा कुछ हुआ तो इससे पृथ्वी पर कितना भयावह मंज़र देखने को मिलेगा, इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. आइए जानते हैं!

क्या होगा अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो?
पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से घूमती रहती है. हालांकि, इस स्पीड का अहसास हमें नहीं होता है, क्योंकि हम भी इसके साथ ही घूमते रहते हैं. पृथ्वी के घूमने के रुकने को लेकर कई रिसर्च हुए हैं, जिसमें अलग अलग बातें सामने निकल कर आई है.


वातावरण ऐसे बदल जायेगा

नासा (NASA) की एक रिपोर्ट कहती है कि पृथ्वी अगर अचानक घूमना बंद कर दे तो पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों में प्रलय आ जाएगा. इससे रुक जाने से पृथ्वी के आधे हिस्से को लगातार सूर्य की गर्मी का सामना करना पड़ेगा और आधा हिस्सा अंतरिक्ष की तरह ठंड का सामना करेगा. इससे पृथ्वी के उस हिस्से पर बहुत अधिक गर्मी हो जाएगी जो सूरज की ओर होगा और बाकी के हिस्से पर हमेशा के लिए अंधेरा और ठंड हो जायेगी. इससे काफी जीव-जंतु प्रभावित होंगे. 

आयेगी प्रलय

वहीं, रिसर्च के आधार पर यह पाया गया है कि अगर ऐसा होता है तो पृथ्वी पर हर किसी के मरने की संभावना है. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह काफी विनाशकारी होगा. हम सभी पूर्व की ओर 800 मील प्रति घंटे की गति से पृथ्वी के साथ घूम रहे हैं. वहीं, अगर पृथ्वी के अचानक घूमना बंद करने से सभी 800 मील की स्पीड के साथ आगे गिर जाएंगे और पृथ्वी पर भयानक दृश्य देखने को मिलेगा. माना जाता है कि इस स्थिति में पृथ्वी पर सभी जीवों की मौत हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो लोग खिड़कियों से बाहर उड़ रहे होंगे और वह पृथ्वी पर सिर्फ एक बुरा दिन होगा. पृथ्वी के अचानक रुकने से सागर महासागर का पानी धरातल को डूबा देगा. पृथ्वी का अधिकांश हिस्सा पानी से डूब जाएगा और सिर्फ पानी ही पानी देखने को मिलेगा.

ह भी पढ़ें : Mission Chandrayan - 2 | मिशन चंद्रयान - 2

आशा है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।
अगर इस आर्टिकल में कुछ गलत है या फिर कुछ छूट गया है या फिर अच्छा हो तो हमें कॉमेंट सेक्शन में बताएं।
ऐसे ही और मजेदार आर्टिकल के लिए
हमें फॉलो करें:- Facebook, Instagram एवं Twitter

मिलते हैं अगले आर्टिकल में 
तब तक के लिए जय हिंद!

Post a Comment

0 Comments