Kalki Avatar: The End of Kaliyuga and Kali : हो गया कल्कि अवतार


हम कई बार सुनते आए हैं कि जब कल्कि भगवान का अवतार होगा तो यह दुनिया खत्म हो जाएगी। मैंने भी कई बार अपने घर में बड़ों से यही बात सुनी है। लेकिन ये कल्कि भगवान का अवतार कब होगा, यह किसी को नहीं मालूम। हिन्दू मैथोलिजी के अनुसार भविष्य मे कल्कि भगवान का अवतार होना निश्चित है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार भी भविष्य़ में भगवान विष्णु यह अवतार लेंगे और बुराई का अंत करेंगे। इसके अलावा गीता में भी भगवान कृष्ण ने कहा है कि “जब-जब धर्म की हानि होगी मैं उसे बचाने आऊंगा। धर्म की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। धर्म को हानि पहुंचाने वाले दुष्टों का मैं नाश कर दूंगा”। यह भी माना जा रहा है कि कल्कि अवतार होने पर बुराई का नाश होगा। कई लोग तो इसे झूठ भी मानते हैं, की कभी कोई कल्कि अवतार नहीं होगा, कोई प्रलय नहीं आएगा। परंतु मुझे उनपर दया आती है की आज आप इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़कर या तो नास्तिक हो चुके हैं या फिर नास्तिक होने का ढोंग करते हैं। मेरा हमेशा से मानना है की हमलोग अपने धर्म के अनुसार चलते हैं तो प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमेशा बनी रहती है।

इस आर्टिकल को मैने बहुत ही स्टडी करने के बाद आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं तो आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा।


प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण अवतार भी अपने-अपने युगों के अंत में हुए थे, अत: जब कलयुग का अंत निकट आएगा तब श्री कल्कि भगवान भगवान विष्णु दसवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेंगे। यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा। भगवान विष्णु का यह पहला अवतार है जिन्हें अवतरित होने से पहले ही पूजा जाने लगा है। इनके भारत में कई मंदिर हैं। कल्कि पुराण के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की संध्या व्यापिनी तिथि में जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तब श्री कल्कि भगवान का अवतार होगा।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से हमारे ब्लॉग मगधी फैक्ट्स पर आज के इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कल्कि अवतार और उनके रहस्यों के बारे में तथा उन रहस्यों पर से पर्दा उठने की पूरी कोशिश करूंगा।


कथाओं के अनुसार कलियुग में पाप, अत्याचार की अधिकता होने के कारण दुष्टों के संहार के लिए श्री कल्कि अवतार होगा- जब राजा होने का कोई नियम न रहेगा, राजा अत्यंत निर्दयी और क्रूर होंगे, उस समय भयंकर अकाल पड़ जाएगा, लोग भूख-प्यास तथा नाना प्रकार की चिंताओं से दुखी होंगे, वे पत्तियां खाकर पेट भरेंगे। मनुष्य चोरी, हिंसा आदि अनेक प्रकार के कुकर्मों से आजीविका चलाने लगेंगे।


कल्कि भगवान का वाहन देवदत्त नामक सफेद घोड़ा होगा। हाथ में तलवार लेकर भगवान कल्कि पापियों का संहार करेंगे और साधु-संतों के शुद्ध मन वाले लोगों की रक्षा करेंगे। पुराणों के अनुसार श्री कल्कि का अवतार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल ग्राम में होगा और वह धर्म की स्थापना में सहयोग करेंगे। उनके अवतरित होते ही सतयुग का आरंभ होगा। भगवान श्री कृष्ण के प्रस्थान से कलियुग की शुरूआत हुई, नंद वंश के राज से कलियुग में वृद्धि हुई जबकि श्री भगवान कल्कि के अवतार से कलियुग का अंत होगा।


लगभग 300 वर्षों से श्री कल्कि भगवान की पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। रामावतार के समान ही कल्कि भगवान के भी तीन और भाई होंगे। उनके नाम सुमंत, प्राज्ञ व कवि होंगे। इन्हीं भाइयों के साथ मिल कर वह धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान कल्कि के याज्ञवलक्य जी पुरोहित एवं परशुराम उनके गुरु होंगे। उनके चार पुत्र जय, विजय, मेघमाल, बलाहका होंगे। श्री कल्कि अवतार लोगों के लिए आज भी रहस्य है। हर कोई जानना चाहता है कि भगवान विष्णु अपना कल्कि अवतार कब लेंगे। इन सभी सवालों के जवाब श्रीमद भगवद् गीता में मौजूद हैं। 


कल्कि अवतार हुआ है या नहीं या केवल भविष्यवाणी है। लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात की त्रिवेणी संगम स्थल राजस्थान के वांगड़ अंचल (दक्षिण में जनजाति बहुल बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिले में) के डूंगरपुर जिले के साबला गांव में हरि मंदिर है जहां कल्कि अवतार की पूजा हो रही है। खैर जो भी हो लेकिन अब कल्कि अवतार के संकेत भी दिखने लगे हैं। हम आपको बता रहे हैं कल्कि अवतार के संकेतों के बारे में। जो की हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सच हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Kalki Avatar  : संत अच्युतानंद दास की धमाकेदार भविष्यवाणी Achyutananda Das Bhavishya Malika


1. कल्कि अवतार का उत्तराधिकारी

कल्कि अवतार का उत्तराधिकारी कुंभ राशि में देखा गया है। कुंभ राशि का संकेत है कि भगवान अजेय होंगे अजेय का अर्थ है जो किसी से भी पराजय नही होंगे और प्रारंभिक जीत हासिल होगी।

2. सूर्य और चंद्रमा की खगोलिय स्थिति

चंद्रमा और सूरज की ज्योतिषीय स्थिति भगवान के आगमन के दौरान, चंद्र धनिष्ट नक्षत्र में, समृद्धि का प्रतीक, प्रसिद्धि और त्वरित कार्रवाई होगी और सूर्य स्वाती नक्षत्र में होगा।

3. मुख्य ग्रहों की ज्योतिषिय स्थिति

कल्कि अवतार के समय मुख्य ग्रहों की ज्योतिषिय स्थिति में भी बदलाव होगा। महत्वपूर्ण ज्यूपीटर नक्षत्र अशदा नक्षत्र में होगा। न्याय के लिए शनि ग्रह तुला में प्रवेश करेगा। और केतु वृश्चिक राशि में जाएगा।

4. पृथ्वी पर संकट का समय

जब पृथ्वी पर संकट बढ़ जाएगा। हर ओर मनुष्य जाति बीमार पड़ रही होगी। तब कल्कि का अवतार होगा।

5. नदियों का सूखना

जिस तरह से नदियों का संकट बनता जा रहा है उसे देखकर लगता है कि कल्कि भगवान ने अवतार ले लिया है। भविष्यवाणियों के अनुसार जब नदियों पर संकट गहराने लगेगा, वह समय कल्कि अवतार का होगा। ऐसा भी माना जा रहा कि जब कल्कि का अवतार होगा तब गंगा, यमुना और सरस्वती नदियां स्वर्ग में लौट जाएंगी। मतलब ये नदियां पूरी तरह से सूख जाएंगी।

6. महाभारत मे कल्कि अवतार का जिक्र

कल्कि अवतार का सबसे पहला संदर्भ महाभारत में पाया जाता है, जो हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा महाकाव्य है। एक बातचीत में ऋषि मार्कंडेय, पांडवों के सबसे बड़े भाई को बताते हैं कि कल्कि का जन्म ब्राह्मण माता-पिता से होगा। उन्होंने युद्ध, खेल और शिक्षाविदों में उत्कृष्टता प्राप्त की होगी। वह एक बहुत ही शक्तिशाली और बुद्धिमान युवक होगा।

7. श्रीलंका में ठहरेंगे

कल्कि अवतार के संकेतों की अगर बात की जाए तो धर्म ग्रंथों के अनुसार कल्कि का अवतार जब होगा तब वह विदेशों में अपने धर्म का प्रचार करेंगे और श्रीलंका में कुछ समय के लिए ठहरेंगे, उसके बाद वापस भारत आएंगे।

8. अन्य संकेत

जब मनुष्य ज्यादा मांस खाना शुरू कर देगा, बच्चे अपने बड़ों का आदर नहीं करेंगे तब यह अवतार होगा। पति और पत्नी के आपसी झगड़े बढ़ने लगेंगे, तब यह अवतार होगा।

    मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को Kalki Avatar 2022 Predictions के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है.

    इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे. यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं.

    यदि आपको यह post Kalki Avatar 2022 Predictions  हिंदी में पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये.

    ऐसे ही अमेजिंग न्यूज के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ
    हमें फॉलो करें FacebookInstagram एवं Twitter

Post a Comment

0 Comments